लाडपुरा: कोटा में कोहरा छाया, विजिबिलिटी 100 मीटर, सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी, 3-4 दिन ऐसी ही सर्दी रहेगी, ट्रेनें भी चल रही देरी से
कोटा जिले में ठंड का कहर बरकरार है। आज सुबह शहर सहित ग्रामीणों इलाको में कोहरा छाया रहा। शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे करीब शहर के घोड़े वाला बाबा सर्किल कोहरे में लिपटा रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस