बक्सर: गाजे-बाजे के साथ विद्यालय के बच्चों को विदाई दी गई, स्कूल की अनूठी पहल ने सबका दिल जीता
Buxar, Buxar | Apr 1, 2026 राजपुर प्रखंड के खीरी गांव के उर्दू प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को 1:00 बजे अपराह्न में किया गया। इस दौरान बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देकर विदा नहीं किया गया, बल्कि उन्हें गाजे-बाजे के साथ ससम्मान स्कूल से विदाई दी गई। बच्चों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट दिए गए।