जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त की राशि में करोड़ों रुपये के घोटाले में हुए एकतरफा कार्यवाही को लेकर अब सरपंच सचिव संघ विरोध में आ गए , लंबे समय से ठोस कार्रवाई नहीं होने और एकतरफा निर्णयों के आरोपों के बीच सरपंच संघ और सचिव संघ ने संयुक्त रूप से आंदोलन की चेतावनी दिया है। सैकड़ों की संख्या में सरपंच और सचिव सड़कों पर उतर आए।