बाढ़: बाढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के सियाराम सिंह आगे, कर्णवीर सिंह यादव पीछे
Barh, Patna | Nov 14, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के अब तक के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 2 बजे तक 17 राउंड की गिनती हो चुकी है। इस राउंड की गिनती के बाद बाढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ सियाराम सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया से लगभग 10,500 वोटों से आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि इस विधानसभा सीट पर मुकाबला कांटे का माना जा रहा था।