देवघर: बैद्यनाथपुर चौक पर अज्ञात वाहन ने पैदल चल रही महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
बैजनाथपुर चौक पर पैदल चल रही महिला को सोमवार दोपहर 1:00 बजे अज्ञात वाहन ने धक्का का मार दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।घटना के संबंध में बंधा निवासी घायल आशा देवी के पति गजाधर केसरी ने बताया कि उसकी पत्नी सड़क क्रॉस कर रही थी इसी दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने धक्का मार दिया और बाइक लेकर फरार हो गया।