नरसिंहगढ़: सीसीटीएनएस व मेडिको-लीगल मामलों में राजगढ़ प्रदेश में आठवें स्थान पर, कलेक्टर ने की समीक्षा
कलेक्टर कार्यालय में दोपहर 2 बजे कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग कि समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीसीटीएनएस में लंबित मामले एवं डॉक्टरों द्वारा मेडिको-लीगल मामलों के निराकरण की प्रगति एवं बिना सीसीटीएनएस एंट्री के किए गए पोस्टमॉर्टम मामलों की समीक्षा की गई।