बारां: राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कथक नृत्य कार्यशाला एवं प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Baran, Baran | Feb 9, 2026 भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से संचालित स्पीच मैके के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बारां में सोमवार को कथक नृत्य कार्यशाला एवं प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली की अंर्तराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना प्रियंका शाह ने शिव वंदना सहित शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध किया।