बारां: विप्र फाउंडेशन ने एसपी को सोपा ज्ञापन, शरद शर्मा के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की
Baran, Baran | Feb 9, 2026 विप्र फाउंडेशन बारां द्वारा सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ब्राह्मण समाज के युवक शरद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो ब्राह्मण समाज को मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी