आमेर: ताला के शेखों की ढाणी में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुआ संघर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस
Amber, Jaipur | Jun 23, 2024 ताला में शेखों की ढाणी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया।वहीं सूचना पर ताला पुलिस चौकी पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया वही ताला चौकी से सत्येंद्र कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया ।