कोसी क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह के पैतृक गांव मदरौनी पछियारी टोला में उनकी दादी पुण्यश्लोका सावित्री देवी के स्मृति तर्पण हेतु परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज जी के सानिध्य में सोमवार की शाम तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक आत्म कल्याणकारी सत्संग का आयोजन किया गया। जिसका संचालन सेवा निवृत शिक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह ने किया।