इटावा: ऊसराहार में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल युवक की मौत के मामले में सीआरपीएफ जवान पर होगी वैधानिक कार्रवाई: एसएसपी
Etawah, Etawah | Dec 16, 2025 ऊसराहार के ताखा में 30 नवम्बर को बारात के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल सूर्यकांत गुप्ता की 16 दिन बाद आगरा में सोमवार रात मौत हो गई। एसएसपी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया मामले में आरोपित सीआरपीएफ जवान पर मृतक के परिवार ने हत्या के प्रयास का मुकदमे दर्ज कराया था, जिसके धारा तरमीम की जाएगी। साथ ही शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।