झांसी: झांसी में ₹1 करोड़ की चोरी करने वाले का पुलिस ने देर रात करगुंवा जी पहाड़ी के पीछे किया एनकाउंटर, पैर में मारी गोली
Jhansi, Jhansi | Oct 4, 2025 झांसी में एक करोड़ की चोरी करने वाले बदमाश का पुलिस ने शुक्रवार देर रात एनकाउंटर कर दिया। आरोपी चपारी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी कुट्टू को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। एक बदमाश दीपक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दो माह पहले हुई इस चोरी को 8 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था।