आरा: धनौती गांव में करंट प्रवाहित तार से हाइवा चालक की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 18, 2024 भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव में बुधवार की शाम हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक हाइवा चालक की मौत हो गई। मृतक चालक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी रतन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रामचीज था। वह देवढ़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री में हाइवा चालक का काम करता था।