एटा थाना सकरौली क्षेत्र के गांव मुड़समा के रहने वाले प्रशांत कुमार ने थाना पर शिकायत करते बताया गुरुवार की सुबह अपने घर से स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार होकर पड़ोसी गांव चिरावली के समीप अपने खेतों की ओर गया था जैसे ही वह अपने खेत की मोड की तरफ बाइक को लेकर मुड़ा तभी एक HF डीलक्स बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने उसको धक्का देकर स्प्लेंडर बाइक को लेकर फरार हो गए।