पंचकूला: दीपावली पर पटाखों से पंचकूला में हादसा, 55 घायल अस्पताल पहुंचे, कई झुलसे, 8 की आंखों में चोट
दीपावली के मौके पर पटाखों की खुशी कई लोगों के लिए दर्द बन गई। पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 55 लोग पटाखों से घायल होकर पहुंचे। इनमें से किसी का चेहरा और हाथ झुलस गया, तो कुछ की आंखों में चोट लग गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 55 घायलों में से 47 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 8 मरीजों को आंखों और चेहरे में गंभीर चोट लगने के