मथुरा: बुधवार को पूरे देश के साथ मथुरा में भी होगी मॉक ड्रिल, जिला प्रशासन ने तैयारी पर किया मंथन
युद्ध की आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को पूरे देश में मॉक ड्रिल का आयोजन की जाएगी भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच युद्ध की आशंका एवं उससे निपटने के लिए पूरे देश में एक साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में मथुरा जिला प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा संगठन के साथ एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर युद्ध से निपटने के लिए मंथन किया