जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद में 60 किलो गौवंश मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार, अल्टो कार की गई जब्त
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश मांस की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 किलो गौवंश मांस और एक अल्टो कार जब्त की है। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, चौकी कोतबा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के बनडेगा गांव से एक व्यक्ति कार में गौवंश मांस लेकर लैलूंगा की ओर जा