इटावा: गांव ज्वालापुर में किसान के घर से हुई चोरी, चोरों ने लगभग 2 लाख के जेवर और नगदी की पार, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 30, 2026 जनपद इटावा थाना जसवंत नगर के गांव ज्वालापुर निवासी किसान अशोक कुमार के घर से शनिवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।चोर लगभग ₹200000 के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित अशोक कुमार ने थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। बताया वह घर पर अकेला सो रहा था।चोरों ने घर के पीछे से छत पर चढ़कर अंदर प्रवेश किया। जीने के रास्ते उपरी मंजिल पर पहुंचे।