बेनीपुर: बहेड़ा पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
बहेड़ा पुलिस ने कल्याणपुर गांव में 11 फ़रवरी की रात छापेमारी कर दो फ़रार वारंटियों को गिरफ़्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बहेड़ा एसएचओ संतोष कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट मामले के वारंटी कल्याणपुर निवासी बेचन मुखिया व छट्टू मुखिया फ़रार चल रहे थे। दोनों को गिरफ़्तारी के बाद सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।