पातेपुर में पिछले कई दिनों से घने कोहरे एवं शितलहर से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर भी अलाव की व्यवस्था कराई गई है। सोमवार की शाम 7 बजे के करीब अधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 17 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की साना ली है।