बासोदा: बासौदा नगर पालिका ने तोड़ा जर्जर मकान, हादसे का था खतरा
Basoda, Vidisha | Apr 16, 2025 बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे बासौदा नगर में नगर पालिका के द्वारा एक जर्जर मकान को तोड़ने की कार्यवाही की गई है बताया जा रहा है कि मकान मालिक को करीब तीन नोटिस मकान को तोड़ने के लिए जारी किए जा चुके थे लेकिन मकान मालिक द्वारा मकान को नहीं तोड़ा गया इसके बाद आज नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मकान को तोड़ने की कार्रवाई की है