लोहारू: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईटीबीपी के जवानों की टुकड़ी पहुंची लोहारू,शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निकाला पैदल मार्च
Loharu, Bhiwani | Mar 14, 2024 गुरुवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए की आईटीबीपी के जवानों की एक टुकड़ी पहुंच गई है। आईटीबीपी इंचार्ज रमेश चंद्र की अगुवाई में स्थानीय पुलिस बल के साथ मिल कर शहर के बाजारों में पैदल मार्च निकाला। लोकसभा चुनाव में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोहारू विधानसभा क्षेत्र को आईटीबीपी की एक कंपनी मिली है।