अरथूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत केसरपुरा गांव मे सड़क दुर्घटना मे मौत के मामले मे अरथूना थाने मे रिपोर्ट दी हे। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पिनेश पिता मगनलाल तबियार निवासी केसरपुरा ने उसके पिता की दुर्घटना मे मौत होने के मामले मे अरथूना थाने मे दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ वाहन के नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दी हे।