बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के सभी सातों पैक्स गोदाम में धान की खरीददारी शुरू नहीं की गई है। धान की खरीददारी नहीं होने से क्षेत्र के किसान खुली बाजार में धान बेचने को विवश हो रहे हैं। हाल किसानों का यह है कि रबी फसल को लेकर जहां तैयारी करते, वहीं धान की विक्री सरकारी दर पर नहीं होने से घर में रखा जमा धान उसकी टेंशन बढ़ा रही है। लिहाजा किसान खुली बाजार में अपना