नवाबगंज: बाराबंकी में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर एनआईसी सेंटर में आयोजित हुई गोष्ठी
बाराबंकी में इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एनआईसी सेंटर में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंगलवार करीब 2 बजे आयोजित गोष्ठी में उपस्थित लगभग 80 अधिकारियों एवं जीआईसी इंटर कॉलेज के छात्रों को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ), एनआईसी एकांश शर्मा द्वारा जानकारी दी गई।