हुज़ूर: भोजपुर क्लब से मिसेज सेंट्रल इंडिया की क्राउन चोरी के मामले में तीन दिन बाद FIR दर्ज की गई
Huzur, Bhopal | Sep 17, 2024 भोपाल के भोजपुर क्लब से मिसेज सेंट्रल इंडिया का क्राउन चोरी के मामले में तीन दिन की जांच के बाद आज हबीबगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। क्लब के स्टॉफ से भी पुलिस चोरी के संबंध में पूछताछ कर चुकी है। हालांकि पुलिस को चोरी गए ताज का फिलहाल सुराग नहीं मिला है। शनिवार को नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान घटना हुई थी।