बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लाक का एक छोटा-सा गांव मड़ियापार, अब केवल एक साधारण गांव नहीं रहा। यह वह पावन भूमि बन गई है, जहां देशभर की नदियों का पुण्य एकत्र हुआ है और भगवान श्रीकृष्ण ने सखा सुदामा व भाई बलराम के साथ भेंट गोवर्धन तीर्थ में स्थान लिया है। गांव के पूर्वजों की स्मृति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम है यह तीर्थस्थल।