सूरजगढ़: पीरी बाजार थाना पुलिस ने बरियारपुर मुसहरी नयका टोला गांव से चोरी के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
सोमवार अपराह्न 4 बजे पीरी बाजार थाना की पुलिस ने कजरा सोलर पावर प्लांट में चोरी के एक मामले में बरियारपुर मुसहरी नयका टोला गांव से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस क्यों मुताबिक मामले में बरियारपुर मुसहरी नयका टोला गांव के रहने वाले बिछो सदा के पुत्र अरविंद सदा को एवं ओपी सदा के पुत्र विनोद सदा को गिरफ्तार किया गया. प्राथमिकी दर्ज किया गया है.