गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में ब्राह्मण समाज पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस संबंध में चाणक्य विचार संस्थान के पूर्वांचल प्रभारी ने बड़हलगंज पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पं. कन्हैया तिवारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से फेसबुक पर 'विशाल शर्मा' नामक यूजर आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की।