मुंडावर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस थाना ततारपुर में एक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी जसवंत सिंह यादव के नेतृत्व में एसके डिफेंस एकेडमी और प्रिंस इंडिया सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं व पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का सशक्त गायन किया। गीत की गूँज से पूरा परिसर र