सिकंदरा: राजपुर में वृद्ध से मारपीट कर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
राजपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कन्हैया नगर निवासी इश्तियाक गुरुवार देर रात अपने घर से साली के यहां मुगल रोड होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी शाहरुख पुत्र भोले ने उन्हें रोक लिया और