शाहजहांपुर: रौजा थाने पर आगामी त्योहारों होली और शिव बारात को लेकर पीस कमेटी मीटिंग का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से रौजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार की अध्यक्षता में थाने पर होली और शिव बारात को लेकर पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार की नई परंपरा नहीं डाले जाने की अपील की।