फारबिसगंज: मां दुर्गा मंदिरों के पट खुलते ही फारबिसगंज में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
फारबिसगंज में मां दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों के पट खुलते ही मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न पूजा पंडालों में बडी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की। सोमवार को 11 बजे से विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजा लोगों ने की। दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।