कृषि विज्ञान केंद्र प्रांगण में मंगलवार को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय मधुमक्खी पालन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की खेती के साथ-साथ हम मधुमक्खी पालन को भी अपना कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं।