मढ़ौरा: दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी, दुकानदार की मौत
Marhaura, Saran | Mar 13, 2026 थानाक्षेत्र के मढ़ौरा बाजार में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक दुकानदार की मौत हो गयी जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है और तनाव की स्थिति बनी है। घटना गुरुवार की रात्री नौ बजे की बताई जाती है। मृतक गुड़िया सुहाग सेंटर के संचलाक बताये जाते हैं और पुलिस सभी बिन्दुओं कर कार्रवाई कर रही है।