अंजड़: हाट-बाजार में महिला का 14 ग्राम का मंगलसूत्र चोरी, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस कर रही विवेचना
Anjad, Barwani | Dec 16, 2025 अंजड के बायपास मार्ग पर हाटबाजार करने निकली स्थानीय एक गृहिणी महिला का मंगलसूत्र एक अज्ञात महिला द्वारा काट लिया गया। महिला ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।यह घटनाक्रम जब हुआ जब एक महिला अपनी पड़ोसी महिला के साथ हाट-बाजार के लिए निकली थी अंजड के बायपास रोड पर लगे हाट-बाजार में उनका 14 ग्राम का वजनी सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया है।