गंगापुर: गंगापुर सिटी उप जिला कलेक्टर कार्यालय में वार्ड 45 की महिलाओं ने जलभराव व मूलभूत समस्याओं को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर सिटी। वार्ड नंबर 45 की महिलाओं ने सोमवार को क्षेत्र में व्याप्त जलभराव, गंदगी, टूटी सड़कों और बिगड़ी ड्रेनेज व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से लगातार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ह