झांसी: पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के साथ झांसी जेल में बंद अशोक गोस्वामी की जमानत निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया
Jhansi, Jhansi | Dec 23, 2025 सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के साथ डकैती व रंगदारी के मामले में आरोपी अशोक गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ना तय है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की दोपहर 4 बजे जानकारी मिली कि इस मामले में अशोक गोस्वामी को न्यायालय से मिली जमानत को निरस्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से यह प्रस्ताव हाइकोर्ट में जमानत निरस्त करने के लिए भेजा