खींवसर कस्बे मॆं दीपावली के मौके पर सोमवार शाम को खरीदारी करने के लिए बाजार में भारी भीड़ उमड़ी और इस दौरान रास्ते से निकल रहे वाहनों के चलते जाम लग गया। सोमवार शाम 6:30 बजे से लेकर 7:00 बजे के बीच जाम जैसी स्थिति बनी रही और बड़ी मुश्किल से कार सहित वाहनों ने रास्ता पार किया,क्योंकि बाजार में भारी भीड़ लगी हुई थी।