आरा: बहिरो मोहल्ले में इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज के विवाद को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग, गोली लगने से छात्र जख्मी
Arrah, Bhojpur | Oct 9, 2025 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ले में गुरुवार की शाम इंस्टाग्राम पर हुए गाली-गलौज के विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग की गई। जिसमे फायरिंग के दौरान गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग भी जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों लोगों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार से निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा