बंदेया थाना क्षेत्र के मलहद गांव स्थित तालाब में सोमवार को एक किशोरी की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे मुखिया संतोष रजक ने बताया कि गांव के व्रतियों के साथ किशोरी तालाब के घाट पर गई हुई थी। व्रतियों के स्नान के क्रम में बच्ची का पैर फिसल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को अस्पताल पहुँचाया जहाँ मृत घोषित