इंदौर: गोमा की फेल में 4 वर्षीय बच्चे को जहर देकर पिता ने फांसी लगाई, कुछ माह पहले पत्नी की भी हुई थी मौत
Indore, Indore | May 24, 2025 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के गोमा के फेल में रहने वाले एक बबलू नामक व्यक्ति के द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जिस कमरे में बबलू के द्वारा फांसी लगाई गई थी, उसी के समीप उसका 4 वर्ष का बेटा भी मृत अवस्था में पाया गया। वही कुछ महीने पहले बबलू की पत्नी की भी टीबी की वजह से मौत हुई थी। वही मृतक के द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है।