समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड के मोहनपुर गांव की नंदनी कुमारी ने सीमित संसाधनों के बीच मैट्रिक में 472 अंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई है। उनके पिता प्रवासी मजदूर हैं, दादा किसान और मां अनपढ़ होने के बावजूद शिक्षा के लिए प्रेरित करती रहीं। नंदनी की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी सपनों को रोक नहीं सकतीं।