मड़ियाहू: पारिवारिक विवाद में युवती ने सिंदूर पीया, उसकी हालत गंभीर
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा महमदपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पारिवारिक विवाद के चलते एक युवती ने सिंदूर पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पूजा (21) मुंबई जाने की जिद कर रही थी।