मुज़फ्फरनगर में सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर सियासत गरमाई। आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेस्ट हाउस में दो घंटे रोका और परिवार से मिलने से रोका। आज़ाद ने यूपी सरकार पर दलित और पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने 50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और सीबीआई जांच की मांग की।