जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के नरसराहा बीज गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। प्रबंधक धीरज गुप्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग दी है। बता दें कि आग में भारी मात्रा में बारदाना और कई क्विंटल धान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है।