रसूलाबाद: रसूलाबाद कस्बे के पास टप्पेबाजों ने 1 युवक से की जेवरात सहित नकदी की चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
रसूलाबाद कस्बे के पास टप्पेबाजों ने एक युवक को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पार कर ली। लोनी निवासी मुन्नालाल ने रसूलाबाद पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि वह रसूलाबाद क्षेत्र के महेरा गांव अपने रिश्तेदारी में आए थे। रसूलाबाद पहुंचने पर ईको वैन चालक ने ईको वैन में महेरा गांव छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया और सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी पार कर दी।