शाजापुर: शाजापुर में मार्च में ही तापमान 37 डिग्री पहुंचा, दोपहर में सड़कें सूनी, गर्मी से लोग परेशान
शाजापुर में रविवार सुबह से ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। रविवार दोपहर 12 बजे के बाद शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चहल-पहल कम होती नजर आई और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री