मेरठ: सांसद अरुण गोविल ने PM मोदी के जन्मदिन पर रखा निर्जला-व्रत, दीर्घायु की कामना की और कहा- मेरे आदर्श हैं
Meerut, Meerut | Sep 17, 2025 मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए बुधवार को सपत्नीक निर्जला व्रत रखा है। अरुण गोविल उनकी पत्नी श्रीलेखा दोनों पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। इसके चलते दोनों पति, पत्नी ने जोड़े से निर्जल व्रत किया है।