जायल: दुगस्ताऊ गांव में कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Jayal, Nagaur | Nov 17, 2024 जायल के दुगस्ताऊ गांव में रविवार को सुबह 11 बजे के करीब आपसी कहासुनी को लेकर एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी तिलोक राम को 12 घंटे के अंदर ही दुगस्ताऊ गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आपसी कहासुनी को लेकर तिलोक राम ने रमेश के सिर कर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। और मौके से फरार हो गया।